FEATUREDLatestNewsछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

मानवता की हुई तहस-नहस! साथी कर्मचारी से बदला लेने के लिए उसकी 78 साल की मां से रेप

शुभम शर्मा – दुर्ग | छत्तीसगढ़ के भिलाई में शर्मनाक घटना सामने आई है। एक युवक का अपने साथी कर्मचारी से विवाद हो गया। बदला लेने के लिए उसने बुधवार को कर्मचारी की 78 साल की मां से दुष्कर्म किया। अगले दिन महिला ने अपने बेटी को सारी जानकारी दी। इसके बाद सारा मामला खुला। पुलगांव थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चंदखुरी में एक व्यापारी का फार्म हाउस है। इसी में राजू थापा केयरटेकर है। जबकि एक अन्य युवक वहां चौकीदारी करता है और फार्म हाउस में बने कमरे में अपनी मां के साथ रहता है। राजू का चौकीदार से बुधवार को विवाद हो गया। आरोप है कि राजू रात में चौकीदार के कमरे में घुसा और उसकी मां से दुष्कर्म किया।

पहले भी आरोपी ने महिला से किया था दुष्कर्म
घटना के समय चौकीदार दूसरी जगह पर था। फार्म हाउस काफी बड़ा होने के कारण उसे पता नहीं चल सका। अगले दिन सुबह महिला ने धमधा में रहने वाली अपनी बेटी को इसकी जानकारी दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला ने आरोप लगाया कि 16 अगस्त को भी राजू ने उससे दुष्कर्म किया था और धमकी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube