FEATUREDNewsUncategorizedछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुरव्यापार

प्री- लेबल खाद्यान्न पर लगे जीएसटी को वापिस लेने ने की माँग; कैट

रायपुर –  7जुलाई को प्री-पैक्ड, प्री- लेबल खाद्यान्न पर लगे जीएसटी को वापिस लेने की माँग को लेकर छत्तीसगढ़ के व्यापारियों का व्यापार सम्मेलन आयोजित की गई है। जिसमें मीटिंग को कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी.सी. भरतिया एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री प्रवीण खंडेलवाल संबोधित करेंगे।
कैट सी.जी. चैप्टर के प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र दोशी एवं प्रदेश महामंत्री श्री सुरिन्द्रर सिंह ने बताया कि 7 जुलाई 2022 को प्री-पैक्ड, प्री- लेबल खाद्यान्न पर लगे जीएसटी को वापिस लेने की माँग छत्तीसगढ़ के व्यापारियों का व्यापार सम्मेलन कैट सी.जी. चैप्टर एवं छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड़ इण्ड़स्ट्रीज के संयुक्त तत्वाधान में एक मिटिंग का अयोजन किया गया है।

उक्त मिटिंग में कैट एवं चैम्बर प्रदेश के समस्त ईकाइयों के पदाधिकारी उपस्थित रहेगें। उन्होंने आगे कहा कि जीएसटी कांऊसिल की 47वीं बैठक में डिब्बा बंद या लेबल युक्त दही, पनीर एवं अन्य खाद्यान्न पदार्थो पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगाया गया है। इन वस्तुओं पर जीएसटी लगने से रोजमर्रा इस्तेमाल वाली जरूरी वस्तुओ के दाम बढ़ जायेगें। जीएसटी परिषद के इस फैसले से अनुपालन का बोझ बढ़ेगा। जिससे खाद्यान्न पदार्थ के कारोबारियों को नुकसान होगा। मिटिंग में कैट के पदाधिकारी मुख्यरूप उपस्थित रहे :- जितेंद्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, सुरिन्दर सिंह, भरज जैन, प्रीतपाल सिंह बग्गा, अवनीत सिंह, एवं भगवान दास अग्रवाल आदि।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube