FEATUREDLatestछत्तीसगढ़राष्ट्रीय

क्रिकेटर ने लगाई फांसी! उदयपुर के तेनानी गांव में रहती थीं अयंती रियांग

त्रिपुरा। क्रिकेट जगत से एक बुरी खबरे समाने आई है। त्रिपुरा की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी अयंती रियांग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपने घर पर मृत मिली हैं।

दैनिक समाचार पत्र ‘सयंदन’ के अनुसार 16 साल की यह क्रिकेटर मंगलवार रात अपने घर की छत से फांसी पर लटकी मिली। मौत के कारण को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

चार भाई-बहनों में सबसे छोटी अयंती पिछले एक साल से त्रिपुरा की अंडर-19 महिला टीम की सदस्य थी और वह राज्य की ओर से अंडर-23 आयु वर्ग के टी20 टूर्नामेंट में भी खेली थी।

अयंती रियांग जनजाति से ताल्लुक रखती हैं और राजधानी अगरतला से लगभग 90 किमी उदयपुर के तेनानी गांव की रहने वाली थीं। त्रिपुरा क्रिकेट संघ के सचिव तिमिर चंदा ने अयंती के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि राज्य ने एक प्रतिभावान खिलाड़ी खो दी।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube