FEATUREDLatestछत्तीसगढ़

पार्षद पति ने किया आधी रात में महिला कमिश्नर को फ़ोन…

कोरिया जिले के नगर पालिक निगम चिरमिरी में एक पार्षद पति द्वारा निगम की महिला कमिश्नर को आधी रात को फोन लगाए जाने के मामले सामने आया है|जिसमें नगर पालिक निगम चिरमिरी के पार्षद महिला पार्षद के पति आधी रात को चिरमिरी की महिला कमिश्नर को फोन लगाते हैं और वह फोन उनके पति उठाते हैं| जानकारी के मुताबिक पाषर्द महिला का नाम हेमलता मुखर्जी है वह वार्ड नं 4 की पार्षद है| वहीं उसके पति का नाम राजा मुखर्जी है| जिसका महिला आयुक्त को उन्होंने फोन किया उनका नाम योगिता देवांगन बताया जा रहा है|

हालांकि महिला अधिकारी को रात 12 बजे फोन किए जाने के मामले में महिला अधिकारी ने किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की है| इस संबंध में उनका पक्ष लेने उन्हें फोन किया गया, लेकिन सवाल सुनते ही उन्होंने फोन काट दिया और दोबारा फोन नहीं उठाया| इस संबंध में उन्हें मैसेज भी भेजा गया, लेकिन खबर लिखे जाने तक मैसेज का रिप्लाई नहीं आया था| बता दें कि उनका तबादला बलौदाबाजार जिले में किया गया है|

 

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube