FEATUREDLatestNews

भारत में कोरोना के मामले 30.44 लाख के पार, आज आये 70 हजार के करीब केस

Coronavirus India Update : भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। बीते कई दिनों से भारत में कोरोना वायरस के 70 हजार के करीब मामले सामने आ रहे हैं। आज भी देश में 70 हजार के करीब कोरोना वायरस के नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ भारत में कोरोना के मामले 30 लाख 44 के पार हो गए हैं। वहीं देश में कोरोना से अब तक 56,706 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत की बात ये है कि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। अब तक 22, 80,567 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, भारत में आज कोरोना वायरस के 69,239 मामले सामने आये हैं और एक दिन में 912 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 30,44,941 हो गया है। जिसमें 7,07,668 एक्टिव मामले हैं। जबकि, 22,80,567 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं, कोरोना वायरस महामारी से भारत में अब तक 56,706 लोगों की मौत हो चुकी है।

जानकारी के लिए आपको बता दें, पूरी दुनिया में सबसे अधिक प्रभावित कोरोना वायरस से अमेरिका है। अमेरिका के बाद ब्राजील ने दूसरा स्थान कायम किया हुआ है। वहीं भारत में जिस तेजी से कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। उन पर गौर किया जाए तो भारत बहुत ही जल्द ब्राजील को पीछे छोड़ते हुए विश्व में दूसरे स्थान पर आ जाएगा।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube