FEATUREDGeneralTOP STORIESराजनीतिरायपुर

प्रेसवार्ता के दौरान रो पड़ी कांग्रेस सांसद फूलोदेवी नेताम…कहा: सदन की घटना बहुत पीड़ादायक थी…

रायपुर।   राज्यसभा में मार्शलों के धक्का दिए जाने के मामले में आज कांग्रेस भवन में पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा और फूलोदेवी नेताम की संयुक्त प्रेसवार्ता हुई। चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद फूलोदेवी नेताम रो पड़ी। उन्होंने कहा कि सदन में उस दिन की घटना बहुत पीड़ादायक थी। पुरुष मार्शलों के द्वारा महिला सांसदों को धक्का दिया गया।

READ MORE:क्या छत्तीसगढ़ में बनेगे 36 जिले…चरणदास महंत के चार नये जिले बनाने के बात से गरमाई राजनीति…

मोहन मरकाम ने कहा कि भारत के सबसे बड़े लोकतंत्र में जो हुआ वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इस घटना से की देश की आधी आबादी का अपमान हुआ। देश की सबसे बड़ी पंचायत में हमारे महिला सांसदों के साथ दुर्व्यवहार हुआ।

READ MORE:फिल्म ‘काबुल एक्सप्रेस’ के लिए जॉन अब्राहम को तालिबानियों ने दी जान से मरने की धमकी…कहा: पूरी टीम को बम से उड़ा देंगे…

भाजपा को माफी मांगनी चाहिए

सांसद छाया वर्मा ने कहा कि राज्यसभा में 13 अगस्त को ओबीसी बिल पेश किया गया था। लेकिन कांग्रेस सहित 16 विपक्षी पार्टी पेगासस, केंद्रीय कृषि कानून, महंगाई पर चर्चा की मांग कर रही थी, लेकिन सत्ता पक्ष ओबीसी बिल पास करने पर तुला था। इसी दौरान हमने देखा की कुछ लोग मार्शल के रूप में सदन के अंदर आ गए थे। भाजपा को इस पर माफी मांगनी चाहिए।

 

 

akhilesh

Chief Reporter