FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़रायपुर

कांग्रेस दे रही BJP को फायदा!:बृजमोहन बोले-झारखंड की पुलिस आई तो भाजपा के वोट बढ़ गए, कांग्रेस का दावा-नतीजों के बाद प्रभारी बदलेगी BJP

कांकेर जिले की भानुप्रतापपुर विधानसभा के उपचुनाव में राजनीतिक दल वोटर को लुभाने की खूब कोशिश कर रहे हैं। इस बीच एक से बढ़कर एक बयान भी सामने आ रहे हैं। भाजपा की ओर से इस चुनाव के प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि कांग्रेस की हरकतें भाजपा का वोट बढ़ा रही हैं।

पूर्व मंत्री अग्रवाल ने कहा- जब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम पर आरोप लगाया, भाजपा के 2 प्रतिशत वोट बढ़ गए। फिर जब झारखंड की पुलिस कांकेर आई तो भाजपा के वोट और बढ़ गए। इसके बाद झारखंड की पुलिस जब ब्रम्हानंद के खिलाफ नोटिस लेकर उनके घर गई ताे भाजपा के वोट और 2 प्रतिशत बढ़ गए।

आदिवासी मंत्रियों को जनता सबक सिखाएगी
ये पूछे जाने पर कि लोगों का मूड क्या है, बृजमोहन ने कहा- भाजपा के प्रति लोगों की सोच सकारात्मक होती जा रही है, भाजपा ये चुनाव जीतेगी, जनता कांग्रेस की साजिशों को बेनकाब करेगी। भानुप्रतापपपुर के लोग आदिवासियों के अपमान का बदला लेंगे।

बृजमोहन ने कांग्रेस के आदिवासी मंत्रियों को लेकर कहा कि कम से कम कवासी लखमा और अमरजीत भगत को कांग्रेस पार्टी में सलाह देनी चाहिए कि आदिवासियों को बदनाम न करें, वरना आने वाले दिनों में जनता कवासी लखमा और भगत जैसे नेताओं को भी सबक सिखाएगी।

BJP बदलेगी प्रभारी
भाजपा पर बयानों के तीर चलाते हुए कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख सुशील शुक्ला ने कहा- भानुप्रतापपुर में हार के बाद एक बार फिर से भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष, प्रभारी बदल दिये जायेंगे। भाजपा का रिकॉर्ड रहा है जब-जब भाजपा चुनाव हारती है अपने अध्यक्ष को बदल देती है। 2018 के विधानसभा चुनाव के समय भाजपा के अध्यक्ष धरमलाल कौशिक थे, प्रभारी अनिल जैन जैसे ही भाजपा विधानसभा का चुनाव तीन चौथाई बहुमत से हारी कौशिक को हटा कर विक्रम उसेंडी को अध्यक्ष बना दिया गया, अनिल जैन को हटाकर पुरंदेश्वरी को प्रभारी बना दिया गया।

शुक्ला ने आगे कहा- विक्रम उसेंडी के नेतृत्व में भी भाजपा चित्रकोट और दंतेवाड़ा का चुनाव हार गयी तब भाजपा ने उसको भी हटा कर विष्णुदेव साय को अध्यक्ष बना दिया। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा मरवाही, खैरागढ़ उपचुनाव के साथ नगरीय निकाय में बुरी तरह पराजित हो गयी तब विष्णुदेव साय को हटाकर अरुण साव को अध्यक्ष बना दिया गया। अब की बार प्रभारी के साथ नेता प्रतिपक्ष भी बदल दिया गया, धरमलाल कौशिक की जगह नारायण चंदेल नेता प्रतिपक्ष बनाये गये हैं तथा प्रभारी ओपी माथुर बनाये गये है। इनके नेतृत्व में भाजपा भानुप्रतापपुर चुनाव लड़ रही है। जहां पर उसकी पराजय होना तय है।

काम के दम पर जीतेंगे
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भानुप्रतापपुर में कांग्रेस अपने सरकार के 4 साल के कामों तथा अपने संगठन की मजबूती के दम पर चुनाव जीत रही है। कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों और आदिवासियों के हितों में किये गये कामों के कारण जनता को कांग्रेस के प्रति भरोसा और बढ़ा है। इसलिये कांग्रेस उपचुनाव जीतेगी। भाजपा के पास वहां कोई मुद्दा नहीं है। ऊपर से बलात्कार के आरोपी ब्रम्हानंद को प्रत्याशी बनाया है। जैसे ही परिणाम आयेंगे उसके साथ ही दिसंबर के दूसरे सप्ताह में भाजपाईयों को नया प्रभारी, नया अध्यक्ष और नया नेता प्रतिपक्ष मिल जायेगा।

बृजमोहन बोले- ‘हां मेरी जेब में है नेताम’

मंगलवार को बृजमोहन अग्रवाल ने कहा था कि हां नेताम मेरी जेब में है। चुटकी लेते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, अपने क्षेत्र में नेताम दौरे कर रहे हैं और जनता के बीच जा रहे हैं। कांग्रेस ने नेताम नहीं बल्कि संपूर्ण आदिवासी समाज का अपमान लिया है जिसे चुनाव में जनता सबक सिखाएगी। इसके अलावा उन्होंंने कहा था कि निर्वाचन आयोग के नियमों के तहत नही बल्कि कांग्रेस के दबाव में अफसर काम कर रहे हैं। बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर यौन शोषण पीड़िता नाबालिग का नाम उजागर करने की वजह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube