LatestNewsछत्तीसगढ़जुर्मराजनीति

चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा गया कांग्रेस पार्षद, ग्रामीणों ने लात-घूंसों से की बेदम पिटाई……

बलरामपुर। कांग्रेसी पार्षद को ग्रामीणों ने बीती रात चोरी करते रंगे हाथों पकड़ लिया। पार्षद का नाम वाहिद अली है, जो रात के अंधेरे में खेतों ने टमाटर के पौधों की चोरी कर रहा था। जिसके बाद नाराज ग्रामीणों ने कांग्रेसी पार्षद की जमकर लात-घूंसों से पिटाई कर दी और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। मामला बलरामपुर के कुसमी थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव का है। वाहिद अली कांग्रेसी नेता है और नगर पंचायत कुसमी के वार्ड क्रमांक 8 का पार्षद है।

READ MORE: घर छोड़कर भागी दो समलैंगिक युवतियां…एसडीएम के सामने कहा: जियेंगे-मरेंगे साथ…

इस गांव में ग्रामीणों ने सब्जी के पौधे लगाये थे, उन्ही पौधे में से टमाटर के पौधों की चोरी करने के लिए पार्षद वाहिद अली आया हुआ था। वो पौधों की चोरी कर ही रहा था कि ग्रामीणों में से किसी ने देख लिया, उसके बाद उसने हल्ला कर दिया और भी ग्रामीणों को इक्ट्ठा कर लिया। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर वाहिद अली को पकड़ लिया। इसी बीच ग्रामीणोें ने आरोपी पार्षद का वीडियो भी बनाना शुरू कर दिया।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube