FEATUREDGeneralLatestजुर्म

पुलिस को फोनकर बोला- मैंने अपनी बीवी का मार दिया….

पुलिस को फोनकर बोला- मैंने अपनी बीवी का मार दिया….
दिल्लीः पत्नी की हत्या कर झाड़ियों में फेंकी लाश, फिर पुलिस को फोनकर बोला- मैंने अपनी बीवी का मार दिया
हुआ यूं कि दिल्ली के कालिंदी कुंज पुलिस स्टेशन पर एक कॉल आई| कॉल करने वाले ने कहा कि उसने कत्ल की वारदात को अंजाम दिया है. कॉलर ने कहा कि उसने अपनी पत्नी का मर्डर किया है| फिर कॉलर ने पुलिस को टेलीफोन पर ही बताया कि लाश किस जगह पर पड़ी है|

 

फरीदाबाद पुलिस ने झाड़ियों से लड़की की लाश बरामद कर ली

 

उस शख्स के सिर पर ना जाने कौन सा जुनून सवार था| उसने पहले अपनी बीवी का कत्ल किया. फिर उसकी लाश को एक सुनसान इलाके में झाड़ियों के पीछे फेंक आया| बात यही खत्म नहीं हुई| कातिल ने फिर खुद पुलिस थाने फोन किया और पुलिस से बोला कि मैंने अपनी बीवी का कत्ल कर दिया है| उसकी लाश वहां झाड़ियों में पड़ी है| दरअसल, कातिल दिल्ली में रहता है और उसने कत्ल की वारदात को फरीदाबाद में अंजाम दिया. इस तरह इस मामले में दो राज्यों की पुलिस शामिल हो गई|

 

हुआ यूं कि दिल्ली के कालिंदी कुंज पुलिस स्टेशन पर एक कॉल आई| कॉल करने वाले ने कहा कि उसने कत्ल की वारदात को अंजाम दिया है| कॉलर ने कहा कि उसने अपनी पत्नी का मर्डर किया है| फिर कॉलर ने पुलिस को टेलीफोन पर ही बताया कि लाश किस जगह पर पड़ी है| दरअसल, महिला की लाश फरीदाबाद के इलाके में थी| लिहाजा फरीदाबाद पुलिस को सूचना दी गई|

 

 

फरीदाबाद में थाना सूरजकुंड के प्रबन्धक ने बताया कि उनको दिल्ली के कालिंदी कुंज थाने से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी निजामुद्दीन निवासी जेतपूर दिल्ली ने अपनी पत्नी राविया की 26 अगस्त की शाम चाकू मारकर हत्या कर दी| राविया दिल्ली सिविल डिफेंस में नौकरी करती थी| इस सूचना के आधार पर थाना पुलिस फौरन पाली रोड पर पहुंची और वहां महिला की लाश को तलाश किया| जो मैन रोड से 10-15 फीट अंदर की तरफ झाडियों में मिली|

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube