FEATUREDGeneralNews

बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटी बस…..

बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटी बस, कई यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

सतना। मध्यप्रदेश के सतना में यात्रियों से भरी बस पलट गई। हादसे में एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए, जिसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मामला टिकुरिया टोला बायपास का है।  मिली जानकारी के अनुसार यात्री बस सतना से शहडोल जा रही थी।

 मिली जानकारी के अनुसार यात्री बस सतना से शहडोल जा रही थी। तभी बाइक चालक को बचाते हुए बस अनियंत्रित हो गई और पलट गई। इस हादसे में दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गए और दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस को इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। पलटी हुई बस को क्रन की मदद से सीधा किया गया। पलटी बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जिन्हे भी चोटें आईं है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube