FEATUREDGeneralLatestछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

मामूली विवाद पर लड़के ने दिनदहाड़े धारदार हथियार से किया हमला


रायपुर। लड़की-लड़के के विवाद में बीच-बचाव करने गए युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र के सेंट जेवियर स्कूल रोड का है। देर रात अमलीडीह निवासी निसात आहूजा अपनी एक्टिवा से पहुंचा था। गाड़ी खड़ी कर वह मैनेजर कमल से बात कर रहा था। उसी समय लड़की और लड़का वहां आए।


लड़की ने कहा कि उसे साथ में आए युवक से बचाए। इस पर अज्ञात युवक ने निसात दुर्व्यवहार करते हुए किसी धारदार हथियार से कंधे और कोहनी पर वार कर दिया। इसके बाद दोनों फरार हो गए। खम्हारडीह थाना प्रभारी ममता शर्मा अली ने बताया कि प्रार्थी की मेडिकल जांच करवाकर आरोपित के विरुद्ध धारा 324 के तहत केस दर्ज किया गया है। घटना स्थल के समीप लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube