FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़रायपुर

भाजपा करेगी 9 नवंबर से जिला मुख्यालय में चक्काजाम

रायपुर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा नेताओं ने बताया कि आज भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में आदिवासी समाज का आरक्षण 32% से घटाकर 20% किए जाने तथा बस्तर, सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों से स्थानीय भर्ती प्राथमिकता को समाप्त किए जाने पर प्रदेश के भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया गया।उच्च न्यायालय के निर्णय के बाद प्रदेश के शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में जो अनिर्णय की स्थिति इस सरकार ने बना रखा है उसकी भी घोर निंदा करते हुए भाजपा नेताओं ने भूपेश बघेल सरकार को चेताया कि एक तरफ बिना अधिसूचना के मेडिकल शिक्षा के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में अजजा वर्ग के लिए 20% का असंवैधानिक आरक्षण रोस्टर लागू कर हमारे आदिवासी भाइयों का अधिकार छीना जा रहा है वहीं दूसरी ओर ये कांग्रेस की प्रदेश सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
आगामी 9 नवंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में चक्का जाम किया जायेगा। इसके बाद आगामी 16 से 20 नवंबर तक संभाग स्तरीय गौरव दिवस प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। बस्तर में 21 नवंबर को और सरगुजा संभाग में 28 नवंबर को संभागीय मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन और रोश व्यक्त किया जायेगा। शहीद वीरनारायण सिंह के बलिदान दिवस 10 दिसंबर को भाजपा ने जनजातीय अधिकार दिवस के रूप मे मनाया जाएगा। जिसके तहत जनजातीय समाज अपने अधिकारों के लिए बस्तर, सरगुजा और बिलासपुर संभाग के सभी अनुसूचित जनजाति विधानसभा मुख्यालयों में प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube