FEATUREDछत्तीसगढ़जुर्म

जन्मदिन पर बंदूक ले जाना युवक को पड़ा भारी…पार्टी के दौरान गोली चलने से युवक की मौत…

दूर्ग। बर्थडे के दौरान बर्थडे बाॅय को बंदूक से खेलना महंगा पड़ गया है। जन्मदिन पार्टी के दौरान बंदूक से चली गोली से युवक की मौत हो गयी है। युवक अपने दोस्तों के साथ अपना 18वां जन्मदिन मना रहा था। इस दौरान लाइसेंसी बंदूक से गोली चल गई और उसकी मौत हो गयी। मृतक युवक का नाम संजय सिंह था।

read MORE:प्रताड़ित पंचायत सचिव: पंचायत सचिव आत्मदाह करने मजबूर…पंचायत विभाग के उपसंचालक व अपने ही संघ के जिलाध्यक्ष से प्रताड़ित…2 वर्ष से निलंबित सचिव ने प्रांताध्यक्ष को लिखा पत्र…

जानकारी के मुताबिक भिलाई के जवाहर नगर निवासी रोहन सिंह राजपूत का रविवार को बर्थडे था। अपने बर्थडे में अपने दोस्तों को घर पर बुलाकर वो पार्टी कर रहा था। इस दौरान घर में रखी अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक को निकालकर हर्ष फायर करने के दौरान लोड-अनलोड करते समय बंदूक से गोली चल गई और उसके जांघ में घुस गई। इधर गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालात में रोहन को भिलाई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उसे गंभीर अवस्था में रायपुर रेफर किया जा रहा था, तभी रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

READ MORE:शहीद जवान के घर जा रहे केंद्रीय मंत्री पहुंचे जीवित जवान के घर…

बताया जा रहा हैं कि मृतक इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा पास किया था। मृतक के पिता जबलपुर में एक कंपनी में जाॅब करते है और उन्हीं के नाम पर ये बंदूक थी। फिलहाल इस पूरे मामले में पार्टी में शामिल दोस्तों और परिजनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

 

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube