FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़

पुना नर्कोम अभियान का बड़ा असर, 8 लाख का इनामी नक्सली ने खुद को किया सरेंडर

सुकमा। छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित सुकमा जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आठ लाख के इनामी एक नक्‍सलियों ने एएसपी किरण चव्हाण के समक्ष सरेंडर कर दिया। नक्सलियों के विरुद्ध सुरक्षा बलों के लगातार दबाव व पूना नर्कोम अभियान से प्रभावित होकर नक्सल संगठन में 8 लाख का इनामी नक्सली ने सरेंडर किया। सुकमा एएसपी किरण चव्हाण के ने बताया कि आठ लाख का इनामी नक्सलियों ने बंदूक के साथ आत्मसमर्पण किया। इसके साथ ही एएसपी किरण ने नक्सलियों से अपील की है कि हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा से जुड़े और विकास के भागीदार बने।

बता दें नक्सल प्रभावित सुकमा में पुना नर्कोम अभियान का बड़ा असर हुआ है। जहां 8 लाख का इनामी नक्सली ने सरेंडर किया है। जानकारी के अनुसार वह बटालियन में काम करता था और कई घटनाओं में शामिल था। वह पिछले 10 सालों से नक्सल संगठन में सक्रिय था। बता दें इसमें कोबरा 206 ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। एएसपी किरण ने कहा कि सरेंडर करने वाले नक्सली को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। साथ ही शासन की पुनर्वास नीति का लाभ दिया जाएगा।

पहले भी दो नक्सलियों ने किया था आत्मसमर्पण

नक्सलियों के विरुद्ध सुरक्षा बलों के लगातार दबाव व पूना नर्कोम अभियान से प्रभावित होकर इसी महीने 1 दिसंबर को नक्सल संगठन में डाक्टर इंचार्ज व दो लाख के इनामी नक्सली ने पुलिस के समक्ष भरमार बंदूक के साथ आत्मसमर्पण किया था। सुकमा पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया था कि दो लाख के इनामी सहित दो नक्सलियों ने भरमार बंदूक के साथ आत्मसमर्पण किया। दोनों में से एक पीएलजीए में डाक्टर इंचार्ज के रूप में काम कर रहा था।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube