FEATUREDGeneralLatestNewsराजनीतिरायपुरराष्ट्रीय

बिग ब्रेकिंग :- पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का पर्दाफाश 2 पुरुष 5 युवती हुए गिरफ्तार …. पढ़े पूरी खबर..


भोपाल :- लॉकडाउन 4.0 खत्म होते ही देश में देह व्यापार थड़ल्ले से शुरू होता नजर आ रहा है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छत्रसाल नगर के पिपलानी इलाके में एक किराए के घर पर रेड मारी है। जिसमें मौके से 5 युवतियां और 2 पुरुष को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 1 युवक रेड पड़ते ही मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। पकड़ा गया एक आरोपी वाॅट्सएप पर कॉलगर्ल की फोटो पंसद करने के बाद लॉकडाउन खुलते ही मंगलवार रात सीहोर से भोपाल आया था।

दरअसल मंगलवार रात छत्रसाल नगर फेस-2 के एक मकान में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी। टीम बनाकर मौके पर पहुंचे, तो कुछ महिलाएं और पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पांच महिलाओं और दो पुरुषों को मौके से गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी भाग निकला। पूछताछ में गिरोह की 38 साल की महिला सरगना ने बताया कि उसने दिसंबर में घर से किराए से लिया था। वह वाॅट्सएप के जरिए ही ग्रहकों के संपर्क में रहती थी। फोटो और रकम तय होने के बाद ग्राहक को बुलाया जाता था। सेवा के लिए 1 हजार रुपए से लेकर 2 हजार रुपए तक चार्ज किया जाता था। वह लंबे समय से इसी तरह नाम बदलकर किराए का मकान लेकर कारोबार कर रही थी।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube