LatestNewsमनोरंजनराष्ट्रीय

BIG BOSS: घर में फिर से दिखा रहा प्यार का रंग, ये कंटेस्टेंट आ रहे एक-दुसरे के करीब…

मुंबई| Bigg Boss के हर सीजन में एक नई प्रेम कहानी देखने को मिलती है| इस बार Bigg Boss सीजन 15 को OTT प्लेटफॉर्म पर टेलीकास्ट किया जा रहा है| वहीं, अब कुछ ही दिनों में यहां एक प्रेम कहानी की शुरुआत होते धीरे-धीरे दिखाई दे रहा है| Bigg Boss OTT के इस सीजन में भी दो कंटेस्टेंट के बीच प्यार की शुरुआत हो चुकी है| इजहार-ए-पसंद तो हो चुका है, लेकिन इजहार-ए-इश्क अभी बाकी है|

READ MORE: फिल्म कंचना की एक्ट्रेस ने की आत्महत्या…

क्या प्यार में बदल जाएगी दोस्ती

बता दें कि  Bigg Boss OTT में Muskan Jattana और Nishant Bhatt के बीच काफी अच्छी दोस्ती दिखाई दे रही है और अब धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं| बता दें कि शो के प्रीमियर पर ही उनके बीच कुछ कनेक्शन नजर आ रहा था और वही कनेक्शन घर के अंदर एक अच्छी दोस्ती के रूप में दिखाई दे रहा है| यारी-दोस्ती में शुरू हुआ यह कनेक्शन अब एक नया रूप ले रहा है|

READ MORE: KBC-13 : ज्ञानराज बने पहले प्रतिभागी, जीता 3.20 लाख रुपए….

निशांत ने किया इजहार

निशांत को मुस्कान एक दोस्त के तौर पर पहले से ही पसंद थीं, लेकिन अब यह पसंद और भी गहरी होती जा रही है| उनके दिल में अब मुस्कान के लिए कुछ अलग सा फिल होने लगा है| कुछ ऐसा ही हाल मुस्कान जट्टाना का भी है| एक वीडियो में निशांत और मुस्कान घर के एक कोने में बैठे नजर आ रहे हैं|

akhilesh

Chief Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *