LatestNewsTOP STORIESमनोरंजन

BIG BOSS OTT: इस सदस्य को घर से बाहर किया गया……

दिल्ली| पॉपुलर रियलिटी शो Bigg Boss का 15 सीजन OTT में शुरू हो गया है| वहीं, Bigg Boss OTT में पहले दिन से कंटेस्टेंटस के बीच कई तरह का तनाव देखने को मिल रहा है| कंटेस्टेंट हर दिन किसी न किसी बात को लेकर आपस में भिड़ जाते हैं| इन तमाम छोटे-छोटे विवादों के बीच अब घर में एक बड़ी लड़ाई हो गई है| जिसके बाद मेकर्स ने एक सदस्य को घर से बाहर कर दिया है|

सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ फेम टीवी एक्टर Zeeshan Khan ‘बिग बॉस ओटीटी’ का हिस्सा बने थे, लेकिन अब उन्हें घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है| Zeeshan Khan के घर से बाहर जाने की क्या वजह है ये हम आपको बताएंगे, लेकिन उससे पहले आपको ये बता दें कि जीशान को घर में भी चोटें आई हैं|

READ MORE: गुंडागर्दी में लगाम लगाने 20 थानेदारों का तबादला…

जीशान खान क्यों हुए घर से बाहर

बता दें कि एक्टर Zeeshan Khan की Pratik Sehajpal के साथ लड़ाई हुई, जिसके बाद मेकर्स को कड़ा फैसला लेना पड़ा| Bigg Boss OTT के मेकर्स के फैसले ने Zeeshan Khan को जोर का झटका दिया है| घर से बाहर आते ही Zeeshan Khan ने अपनी तीन तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर की है| जिसमें उन्होंने घर में आई चोट को दिखाया है| कुछ घंटे पहले Zeeshan ने अपनी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है| सामने आई तस्वीरों में जीशान शर्टलेस होकर अपने घाव दिखा रहे हैं|

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube