FEATUREDLatestNewsछत्तीसगढ़

भाटापारा को अलग जिला बनाने के लिए आन्दोलन…सारंगढ़ जिले में नहीं होना चाहते शामिल…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में राज्य में 4 नए जिले बनाने की घोषणा की थी| इस घोषणा के साथ ही नए विवाद भी शुरू हो गए हैं। कोरिया जिले के चिरमिरी में जिला मुख्यालय बनाने और मनेंद्रगढ़ जिले के नाम पर चिरमिरी जोड़ने के लिए भूख हड़ताल शुरू हो गई है|

READ MORE:एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भारी इजाफा…इतना महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर…

अंबागढ़-चौकी के लोग चाहते हैं कि उनके साथ जिले का मुख्यालय बनाया जाए। बिलाईगढ़ सतनामी समाज का गढ़ है। उनका कहना है कि वे सारंगढ़ जिले में शामिल नहीं होना चाहते। भाटापारा में भी अलग जिले की तैयारी की जा रही है।

READ MORE:भूपेश सरकार के खिलाफ भाजपा ने निकाली लालटेन यात्रा…..

छत्तीसगढ़ में घोषित 4 नए जिलों में से मोहला-मानपुर-चौकी को राजनांदगांव जिले से अलग कर बनाया जाएगा। इसका मुख्यालय घोषित नहीं किया गया है, लेकिन अनुमान है कि इसका मुख्यालय मोहला-मानपुर में बनाया जाएगा। इसका अंबागढ़ चौकी के लोग विरोध कर रहे हैं। विधायक के आंदोलन के बाद चौकी को भी इस जिले में शामिल कर लिया गया है। अब देखना यह होगा कि सरकार चौकी वासियों की इस मांग को कितना मानती है। शक्ति को जांजगीर-चांपा जिले से अलग किया जाएगा। इनमें से शक्ति का जिला मुख्यालय शक्ति होगा।

akhilesh

Chief Reporter