FEATUREDNewsमनोरंजन

BB OTT : सिद्धार्थ शुक्ला को दिया गया ट्रिब्यूट, एलिमिनेशन में घर से बाहर हुए ये दो खिलाड़ी …

मुंबई| बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का हाल ही में हार्ट अटैक से निधन हो गया है| उनके निधन के बाद बिग बॉस OTT में भी एक्टर को ट्रिब्यूट दिया गया और हालिया वीकेंड एपिसोड में सिद्धार्थ शुक्ला को याद किया गया| जिसके बाद करण जौहर ने घरवालों से बात की और जनता के सवाल उनतक पहुंचाए| वहीं, शो में इस हफ्ते मिलिंद गाबा का एलिमिनेशन हो गए| मगर करण जौहर ने इससे भी बड़ा सरप्राइज तब दिया जब शो से एक कंटेस्टेंट नहीं बल्कि उनका कनेक्शन भी बाहर हो गया|

शो से सिर्फ मिलिंद गाबा ही नहीं बल्कि अक्षरा सिंह भी बाहर हो गईं हैं| जनता का ये फैसला सुनकर घर के सभी कंटेस्टेंट्स काफी ज्यादा मायूस हो गए, क्योंकि एक दिन में एक साथ 2 लोगों का एलिमिनेशन हो गया| एलिमिनेशन के बाद शो से बाहर होकर अक्षरा सिंह काफी भावुक नजर आईं और उन्होंने नेहा भसीन को सॉरी बोला| वहीं जाते समय नेहा ने भी उन्हें गले लगाया| अक्षरा ने कहा कि उन्हें जितना समझ आया उन्होंने वैसा खेला और कुछ चीजें शायद वे समझ नहीं पाईं|
बता दें कि शो के इस एपिसोड में रोनित रॉय और ऋचा चड्ढा ने भी ज्वाईन किया| दोनों ने कंटेस्टेंट्स संग गेम खेला और कंटेस्टेंटे्स के बीच की बॉन्डिंग को परखा| इसके अलावा शो में रुबीना दिलैक और निक्की तंबोली भी नजर आईं| निक्की और रुबीना बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट रह चुकीं है|

इसके साथ ही बॉस 14 की ट्रॉफी रुबीना बिग अपने साथ लेकर आईं| उन्होंने इस दौरान बताया कि वे ट्रॉफी इसलिए लाई हैं ताकि घर के लोग उनसे इंस्पायर हो सकें| वहीं दूसरी तरफ निक्की तंबोली इस दौरान प्रतीक से अपने प्यार का इजहार करती नजर आईं| दोनों ने एक-दूसरे को किस भी किया|

read more:  फिल्म मद्रास कैफे की नायिका ठगी के आरोप में गिरफ्तार…

बिग बॉस की शुरुआत शो के वीकेंड एपिसोड में करण जौहर से दिव्या ने अपना दर्द बयां किया| उन्होंने बताया कि किस तरह से बिना कनेक्शन के साथ खेलना उनके लिए मुश्किल साबित हो रहा है| दूसरे के बीच में घुसना अब उनकी मजबूरी हो गई है| क्योंकि वे बहुत लो फील कर रही हैं| इस शो की बात करें तो इसमें अब दो हफ्ते बचे हैं| इस दौरान मूस जट्टाना, निशांत भट्ट, दिव्या अग्रवाल, शमिता शेट्टी, नेहा भसीन, राकेश बापत और प्रतीक सहजपाल बचे हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube