FEATUREDLatestNewsरोचक तथ्य

इतिहास के पन्नों में 28 अगस्त! भारत और विश्व की ऐतिहासिक व प्रमुख घटनाएं जानिए

साल के आठवें महीने के 28वें दिन पर कई महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं। 28 अगस्त को प्रथम विश्व युद्ध हुआ था। इसके अलावा देश दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है…

1600 : मुगलों ने अहमदनगर पर कब्जा किया।

1845 : प्रसिद्ध पत्रिका साइंटिफिक अमेरिकन का पहला संस्करण छपा।

1858 : उंगलियों के निशान को पहचान बनाने वाले ब्रिटेन के विलियम जेम्‍स हर्शेल का जन्‍म।

1896 : प्रसिद्ध उर्दू शायर फ़िराक़ गोरखपुरी का जन्‍म।

1904 : कलकत्ता से बैरकपुर तक प्रथम कार रैली का आयोजन।

1914 : पहला विश्‍व युद्ध शुरू।

1916 : प्रथम विश्‍वयुद्व में इटली ने जर्मनी के खिलाफ युद्व की घोषणा की।

1922 : जापान साइबेरिया से अपने सैनिकों को वापस बुलाने पर सहमत हुआ।

1924 : जॉर्जिया में सोवियत संघ के खिलाफ असफल विद्रोह में हजारों लोगों की मौत।

1956 : इंग्‍लैड ने क्रिकेट में ऑस्‍ट्रेलिया को हटाकर एशेज श्रृंखला पर कब्‍जा जमाया।

1972: साधारण बीमा कारोबार राष्ट्रीयकरण बिल पारित।

1984 : सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1986 : भाग्‍यश्री साठे शतरंज में ग्रैंडमास्‍टर बनने वाली भारत की पहली महिला बनी।

1990 : इराक ने कुवैत को अपना 19वां प्रांत घोषित किया

1992 : श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट कॅरिअर की शुरुआत की।

1996 : इंग्लैंड के प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी डायना ने औपचारिक तौर पर तलाक लिया

1999 : मेजर समीर कोतवाल असम में उग्रवादियों के एक गुट के साथ मुठभेड़ में शहीद।

2008 : अंतरराष्ट्रीय पत्रिका फोर्ब्स ने उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती को दुनिया की 100 शक्तिशाली महिलाओं में शामिल किया।

2018 : भारत के मंजीत सिंह ने जकार्ता एशियाई खेलों की पुरुष 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube