FEATUREDLatestNewsरोचक तथ्य

इतिहास के पन्नों में 12 अगस्त! भारत और विश्व की ऐतिहासिक व प्रमुख घटनाएं जानिए

मंगलयान और अब चंद्रयान 2 मिशन के साथ ही दुनिया भर में भारतीय स्पेस प्रोग्राम की वाहवाही हो रही है। इसकी नींव रखने वाले विक्रम साराभाई की आज जन्मदिन है। उनका जन्म 12 अगस्त 1919 को एक अग्रणी कपड़ा व्यापारी के घर हुआ था।

देश दुनिया के इतिहास में 12 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है…

1765: इलाहाबाद संधि के तहत भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन की शुरुआत।

1833: अमेरिका में शिकागो शहर की स्थापना।

1908: हेनरी फोर्ड की कार कंपनी ने पहला कार मॉडल बनाया।

1914: प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन ने ऑस्ट्रिया-हंगरी पर हमले का ऐलान किया।

1919: भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का जन्म।

1920: पोलैंड और रूस के बीच वारसॉ की लड़ाई शुरू हुई।

1960: नासा ने अपना पहला सफल संचार उपग्रह ईको-ए प्रक्षेपित किया।

1981: आईबीएम ने अपना पहला पर्सनल कंप्यूटर पेश किया। इसकी कीमत 16 हजार डॉलर रखी गई थी।

akhilesh

Chief Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *