FEATUREDGeneralNewsछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुरशिक्षा

सहायक शिक्षक फेडरेशन : जिलाध्यक्ष ने वापस लिया इस्तीफा…लिखा- लगातार मान मनोव्वल व इस्तीफा नामंजूर होने की वजह से वापस ले रहा हूं इस्तीफा

रायपुर   – सहायक शिक्षक फेडरेशन के जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले टिकेश्वर भोय ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। टिकेश्वर भोय ने इस बाबत प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा को पत्र लिखकर जिलाध्यक्ष के पद पर बने रहने की बात कही थी। इस्तीफा वापस लेने की वजह टिकेश्वर भोय ने बताया है कि मान मनोव्वल और प्रदेश अध्यक्ष की तरफ से इस्तीफा नामंजूर करने के बाद उन्होंने इस्तीफा वापस लिया है।

टिकेश्वर भोय ने लिखा है कि 16 मई को उन्होंने इस्तीफा दिया था, लेकिन लगातार मान मनोव्वल और प्रदेश अध्यक्ष की तरफ से इस्तीफा नामंजूर करने की वजह से वो 19 मई को अपना इस्तीफा वापस ले रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि

“मैंने परिवारिक व्यस्तता की वजह से इस्तीफा दिया था, लेकिन 16 मई से 19 तक लगातार मान मनोव्वल तथा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा इस्तीफा नामंजूर कर देने तथा छत्तीसगढ़ कोर कमेटी के आग्रह, प्रदेश सचिव कौशल अवस्थी सहित सभी ब्लाक अध्यक्षों के आग्रह, जिला पदाधिकारी साथी जशपुर, आम सहायक शिक्षक के आग्रह तथा वेतन विसंगति की निर्णायक लड़ाई तथा जिलाध्यक्ष के पद पर बने रहने का आग्रह किया गया। सभी साथियों का सम्मान करते हुए मैं अपना इस्तीफा वापस ले रहा हूं

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube