FEATUREDLatestजुर्म

दोस्त की पत्नी से सेक्स की मांग करने वाले भाजपा नेता गिरफ्तार…

बलौदाबाजार। दोस्त की बीबी को सेक्स करने के लिए कहने वाले बीजेपी नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस 23 अगस्त से ही सेक्स की मांग  करने वाले इस भाजपा नेता को तलाश रही थी। FIR दर्ज होने के बाद से फरार चले रहे इस भाजपा पार्षद को आज दोपहर सिमगा पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। दोस्त की पत्नी की FIR के बाद से ही वो गायब था, पुलिस को उसका लास्ट लोकेशन जबलपुर मिला था, पुलिस टीम उसकी तलाश में वहां भी गयी थी, लेकिन वो नहीं मिला था। परिवार पर पुलिस ने दवाब बनाया, जिसके बाद वो बलौदाबाजार लौटा था, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

READ MORE:कोतवाली थाने में मनाया जाएगा भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव…

भाजपा पार्षद का नाम सूर्यकांत ताम्रकार है। बलौदाबाजार के सिमगा में करीब 20 दिन पहले भाजपा पार्षद सूर्यकांत ताम्रकार अपने दोस्त के घर गया था। पार्षद ने यहां दोस्त की पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहने लगा। बेशर्मी से भाजपा पार्षद ये कहता रहा कि देवर-भाभी में यह सब चलता रहता है। जिसके बाद गुस्साई महिला ने भाजपा पार्षद को चप्पल से पीट लिया। भाजपा नेता की इस करतूत पर बौखलायी महिला पार्षद की चप्पल से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।

READ MORE:सूखे से प्रभावित किसानों को मुख्यमंत्री बघेल देंगे प्रति एकड़ 9 हजार रुपए…

इस मामले में महिला का पति अपनी पत्नी के बजाय भाजपा नेता का ही पक्ष लेने लगा, जिसके बाद तिलमिलाई पत्नी ने पति से ही संबंध तोड़ने की बात कह दी। पत्नी ने कहा कि जो पति पत्नी की इज्जत का सम्मान नहीं कर सकता, उसके साथ कोई संबंध नहीं रखना।

भाजपा पार्षद की बेशर्मी यही नहीं रूकी, सूर्यकांत ताम्रकार ने दोबारा से अपने दोस्त की पत्नी को सेक्स का आफर दे दिया, जिसके बाद सबक सिखाने के लिए महिला अपनी एक साथी के साथ पार्षद के दुकान पर पहुंच गयी, गुस्से में महिला ने पार्षद को दुकान पर ही एक डंडा मार दिया। जिसके बाद पार्षद और उसके दोस्त ने मिलकर महिला और उसकी साथी युवती को जमीन पर पटककर खूब मारा। इस दौरान लोगों ने वीडियो बनाये और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

READ MORE:रायपुर: जन्माष्टमी को लेकर सख्त दिशा-निर्देश…नहीं होंगे ये काम…

इस मामले में महिला ने थाने में FIR दर्ज करायी थी, जिसके बाद आरोपी पार्षद सूर्यकांत मौके से फरार हो गया, जबकि उसका एक साथी पकड़ा गया था। अब इस मामले में सूर्यकांत को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube