FEATUREDLatestNewsछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

भूपेश कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश में 16 हजार शिक्षाकर्मियों का संविलियन आदेश जारी…

रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद अब प्रदेश के 16 हजार शिक्षाकर्मियों के संविलियन का आदेश जारी हो गया है। हालांकि 1 जुलाई को होने वाला शिक्षाकर्मियों का संविलियन 1 नवंबर से होगा। कैबिनेट में हुए फैसले के बाद शिक्षा विभाग ने संविलियन का आदेश जारी कर दिया है। राज्य सरकार ने चार अलग-अलग बिंदुओं में आदेश जारी किया है।

2 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके पंचायत एवं नगरीय निकाय के शिक्षकों का संविलियन स्कूल शिक्षा विभाग में 1 नवंबर से किया जाता है।

जिन पंचायत एंव नगरीय निकाय के शिक्षकों द्वारा 1 जुलाई 2020 को 8 साल की सेवा पूरी कर चुके शिक्षाकर्मियों को भी 1 नवंबर से संविलियन शिक्षा विभाग में करने का आदेश जारी किया गया है।

हालांकि इस आदेश के बाद उन शिक्षाकर्मियों को गहरी निराशा होगी, जो जुलाई से संविलियन का इंतजार कर रहे थे। क्योंकि पूर्व निर्धारित नियम के मुताबिक 8 साल की सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षाकर्मियों को जुलाई से ही संविलियन दिया जाना था।

राज्य सरकार ने कहा है कि शिक्षक पंचायत व नगरीय निकाय संवर्ग के नियुक्ति आदेश के विरुद्ध यदि कोई मामला कोर्ट में है तो उस पर अभी निर्णय नहीं लिया जायेगा। कोर्ट के फैसले के मुताबिक संविलियन दिया जायेगा।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube