FEATUREDLatestNewsजुर्मराष्ट्रीय

13 साल की नाबालिग दलित लड़की के साथ गैंगरेप करने के बाद, हैवानों ने मासूम की आंखें फोड़ीं

उत्तर प्रदेश | उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर 13 साल की नाबालिग दलित लड़की के साथ गैंगरेप किया गया है। इतना ही नहीं आरोपियों ने मासूम की आंखें फोड़ दी, उसकी जीभ काट दी। आरोपी यहीं नहीं रुके, उस मासूम के गले में फंदे डालकर उसे खेतों में भी घसीटा। बताया जा रहा है कि लखीमपुर में ईसानगर थाने इलाके में रहने वाली 13 साल की लड़की घर से बाहर तो निकली लेकिन वापस नहीं लौटी।

उसके परिजन ने उसे काफी ढूंढा लेकिन, वह नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को भी बच्ची के गायब होने की खबर दी। आखिरकार गन्ने के एक खेत से बच्ची का शव बरामद हुआ। पुलिस ने घटनास्थल से शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट में गैंगरेप की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने दो लोगों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube