FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

शादी का झांसा देकर ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा। कबीरधाम जिले के कवर्धा महिला थाना पुलिस ने शादी का भरोसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने और निजी वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर करीब दो लाख रुपये वसूलने वाले आरोपी श्रवण यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए और बाद में निजी वीडियो के आधार पर उसे लगातार ब्लैकमेल करने लगा।

May be an image of text that says "महिला थाना जिला कबीरधाम फोन 007741-232900, मो. 94792 51404 विवाह का झांसा देकर दैहिक शोषण करने, अशलील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और 2 लाख रूुपये की रंगदारी वसूलने वाले आरोपी श्रवण यादव को महिला थाना क्वर्धा पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखोें के पीछे भेजा। बेकमेलिंग में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जप्त| अपराध और आपराधियों के खिलाफ कबीरधाम पुलिस की कारवाई निरंतर जारी रहेगी| ज.म.न. 10/056F कबीश्थाम पलिस 1806-233-150 తీಿకಕపಿ 車当品聞"

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी द्वारा परेशान किए जाने और ब्लैकमेलिंग के चलते उससे करीब दो लाख रुपये लिए गए। पीड़िता ने बाद में दूसरी जगह विवाह कर लिया, इसके बावजूद आरोपी उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था और लगातार परेशान कर रहा था।

शिकायत मिलने के बाद महिला थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी श्रवण यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मोबाइल फोन जब्त किया, जिसमें मामले से संबंधित डिजिटल साक्ष्य मिलने की बात सामने आई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Admin

Reporter