छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुरसत्ता

गौरव सिंह को राष्ट्रीय संयोजक की मिली बड़ी जिम्मेदारी

हैदराबाद/रायपुर:- अखिल भारतीय बंजारा महा सेवा संघ (बंजारा भारत) की केंद्रीय कोर समिति ने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए छत्तीसगढ़ युवा गौरव सिंह को सर्वसम्मति से युवा बंजारा भारत का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया है।

जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि गौरव सिंह से सामाजिक एकता, संगठन सुदृढ़ीकरण और समुदाय के विकास के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने की अपेक्षा की गई है। साथ ही उन्हें राष्ट्रीय युवा बंजारा भारत कोर कमेटी के गठन की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इसके तहत वे अपनी इच्छानुसार 21, 31 या 51 सदस्यों की टीम का चयन कर प्रत्येक राज्य से कम से कम एक प्रतिनिधि शामिल करते हुए सूची केंद्रीय समिति को भेजेंगे।

संगठन का मानना है कि इस नियुक्ति से युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी और सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। नियुक्ति पत्र राष्ट्रीय समन्वयक रविनायक राठौड़ तथा वरिष्ठ पदाधिकारी रविंद्र नाइक के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। इस निर्णय को बंजारा समाज में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Admin

Reporter