छत्तीसगढ़

प्रदेश में रायपुर सबसे ज्यादा गर्म, लू जैसी स्थिति 1 अप्रैल से अंधड़ के साथ गिरेगा पानी…

रायपुर। राजधानी शनिवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री पर रहा, जो सामान्य से 3.6 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री पर पहुंच गया है। यह सामान्य से 4.7 डिग्री ज्यादा रहा। यानी रात भी काफी गर्म हो गई है। रविवार से मंगलवार तक मध्य छत्तीसगढ़ में लू चलने की संभावना है। वहीं, 1 अप्रैल से ही प्रदेश के कई स्थानों पर अंधड़ के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिरेगा।

पिछले 24 घंटे में रात का तापमान 4 डिग्री तक बढ़ गया, जो कि चौंकाने वाला है। एक ऊपरी हवा का च₹वात मध्य छत्तीसगढ़ व आसपास समुद्र तल से डेढ़ किमी की ऊंचाई पर बना हुआ है। इसके असर से ही 1 अप्रैल को मौसम में बदलाव आएगा। रायपुर को छोड़कर बाकी स्थानों में पारा 40 डिग्री से नीचे रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान भी रायपुर का सबसे ज्यादा रहा।

रात गर्म होने के कारण लोग बेचैन होने लगे हैं। ठंड व बारिश के दिनों में दिन का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री तक रहता है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि रायपुर में रात कितनी गर्म हो गई है। 30 मार्च को रायपुर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है।

akhilesh

Chief Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *