छत्तीसगढ़

पूर्व विधायक भीमा मंडावी की बेटी का मिला शव, फंदे पर लटकी मिली लाश

रायपुर। देहरादून में 26 जनवरी को पूर्व बीजेपी विधायक भीमा मंडावी की 21 वर्षीय बेटी दीपा मंडावी ने आत्महत्या कर ली। दीपा देहरादून के एक संस्थान में फिजियोथेरेपी नर्सिंग के तीसरे वर्ष की छात्रा थीं। वह अपने पीजी कमरे में फंदे पर लटकी मिलीं। यह परिवार के लिए तीसरा बड़ा सदमा है।

2019 में माओवादियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में भीमा मंडावी की हत्या कर दी गई थी। उनकी बड़ी बेटी मोना ने भी 2013 में रायपुर में आत्महत्या कर ली थी। दीपा की मां ओजस्वी मंडावी, जो वर्तमान में महिला अधिकार संरक्षण के लिए राज्य आयोग की सदस्य हैं, परिवार के अन्य सदस्यों के साथ देहरादून पहुंचीं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

थर्ड ईयर स्टूडेंट थीं दीपा

दीपा फिजियोथेरेपी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थीं। वह तीसरे साल में थीं। उन्होंने अपने पीजी के कमरे में फांसी लगा ली। दीपा के पिता भीमा मंडावी की 2019 में दंतेवाड़ा में माओवादियों ने हत्या कर दी थी। उस समय आईईडी ब्लास्ट हुआ था। भीमा मंडावी के सुरक्षाकर्मी भी उस हमले में शहीद हो गए थे।

बड़ी बहन ने भी किया था सुसाइड

दीपा मंडावी भीमा मंडावी की दूसरी बेटी थीं। उनकी बड़ी बेटी मोना ने भी आत्महत्या की थी। मोना ने जुलाई 2013 में रायपुर में एक हॉस्टल की इमारत से कूदकर जान दे दी थी। यह परिवार के लिए एक और बड़ा झटका है। मां ओजस्वी मंडावी फिलहाल राज्य महिला आयोग की सदस्य हैं। उन्हें जैसे ही खबर मिली, वे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ देहरादून पहुंचीं।

मामले की जांच कर रही पुलिस

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि दीपा ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवार इस सदमे से पूरी तरह टूट गया है। भीमा मंडावी दंतेवाड़ा से विधायक थे। उनकी हत्या ने पूरे राज्य को हिला कर रख दिया था। अब उनकी बेटी की आत्महत्या से परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट गया है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube