FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मराजनीतिरायपुरस्वास्थ्य

आश्रम में 7 साल के छात्र की मौत, खबर से हड़कंप…

बीजापुर –  नक्सल प्रभावित बीजापुर जिला के बालक आश्रम में कक्षा दूसरी में पढ़ने वाले एक 7 साल के छात्र की मौत हो गयी हैं। छात्र के मौत की खबर के बाद आश्रम और आदिवासी विकास विभाग में हड़कंप मचा हुआ हैं। बताया जा रहा हैं कि मृतक छात्र मलेरिया से पीड़ित था, जिसका 2 दिन अस्पताल में भर्ती कर उपचार कराने के बाद वापस आश्रम लाया गया था। देर रात तबियत बिगड़ने पर उसकी मौत की बात कही जा रही हैं। वही बालक आश्रम के 3 अन्य छात्र मलेरिया से ग्रसित बताये जा रहे हैं।

पूरा घटनाक्रम बीजापुर जिला के भैरमगढ़ ब्लॉक के मिरतुर तामोड़ी बालक आश्रम का हैं। बताया जा रहा हैं कि ग्राम तामोड़ी का हरने वाला 7 साल का दिनेश तेलम आश्रम में रहकर पढ़ाई कर रहा था। दूसरी क्लास में पढ़ने वाला दिनेश तेलम की मलेरिया से ग्रसित होने के बाद उसकी तबियत बिगड़ गयी थी। आश्रम अधीक्षक मोतीराम कडती ने बताया कि बच्चें की तबियत खराब होने पर उसे अस्पताल में दो दिनों तक भर्ती रखकर इलाज कराया गया था।

अस्पताल से छुटटी मिलने के बाद उसे आश्रम ले आया गया। जहां शुक्रवार की रात उसकी तबियत फिर से बिगड़ गयी और आज सुबह उसने दम तोड़ दिया। बच्चें की मौत की खबर के बाद आश्रम सहित आदिवासी विकास विभाग में हड़कंप मच गया हैं। बताया जा रहा हैं कि आश्रम में मलेरिया के प्रकोप से 3 और छात्र पीड़ित हैं। आश्रम में बच्चों के रख रखाव और साफ सफाई में गंभीर लापरवाही की बात सामने आ रही हैं।

बीमार बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा नही मिल पाने के कारण उनकी तबियत बिगड़ गयी। उधर घटना की जानकारी के बाद मृत बच्चें के परिजन आश्रम पहुंच गये हैं। उधर बच्चें की मौत के बाद जवाबदार अधिकारी कुछ भी बालने से बचते नजर आ रहे हैं।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube