FEATUREDGeneralNewsछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुरस्वास्थ्य

हेलीकाप्टर हादसे का शिकार हुए पायलट पंडा के घर पहुंचे मुख्यमंत्री…. दी श्रद्धांजलि …

रायपुर,   – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कैप्टन स्वर्गीय श्री गोपाल कृष्ण पंडा के रायपुर मौलश्री विहार स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्री बघेल ने कैप्टन स्वर्गीय श्री पंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने कैप्टन पंडा के परिजनों से मिल कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। इस इस मौके पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू और सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी भी उपस्थित थे।

ज्ञातव्य है कि 12 मई को रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में स्टेट हेलीकॉप्टर क्रेश में कैप्टन गोपाल कृष्ण पंडा और कैप्टन ए.पी. श्रीवास्तव की मृत्यु हो गई थी।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube