FEATUREDGeneralLatestNewsTOP STORIESजुर्म

सिर के आर-पार घुसा 20 फीट का रॉड (सरिया)… जनिये क्या हुआ….

नीचे काम कर रहे मजदूर के सिर के आर-पार घुसा रॉड, 20वीं मंजिल से गिरा 20 फीट का सरिया 

गाजियाबाद: अक्सर लोगों ने एक कहावत सुनी होगी की बड़ा पत्थर दिल इंसान है| लेकिन अगर यह कहावत चरितार्थ हो जाए तो सुनकर बड़ी हैरानी होगी| दरअसल जनपद में एक ऐसा मामला सामने आया, जहां एक व्यक्ति के सिर से 20 फीट का सरिया आर-पार हो गया| जिसे धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टरों ने फिर एक करिश्मा कर दिखाया है| घंटों के ऑपरेशन के बाद मरीज को जीवनदान दे दिया|

 

24 वर्षीय मजदूर रमेश कुमार मूल रूप से झारखंड का निवासी है| जो प्रताप विहार गाजियाबाद में एक निर्माण स्थल पर मजदूरी का कार्य करता है| जब दूसरे मजदूर इमारत की 20वीं मंजिल की छत खोल रहे थे, तभी वह उस इमारत के पास से गुजर रहा था| इस दौरान अचानक 20 फीट लंबा लोहे का सरिया आ गिरा| साथी मजदूर रमेश को वहां से हटने और दूसरी जगह जाने के लिए चिल्ला रहे थे| रमेश ने तुरंत प्रतिक्रिया देकर ऊपर की ओर देखा, मगर उसे बचने का कोई रास्ता नहीं दिखाई दिया|

फ्लोरेस अस्पताल के न्यूरोसर्जन डॉ. अभिनव गुप्ता कहते हैं कि 20 साल के उनके न्यूरो सर्जरी करियर में यह अपनी तरह का पहला मामला था| 4 घंटे तक चली यह सर्जरी काफी चुनौतीपूर्ण थी| सबसे पहले सरिये को हड्डी से अलग करने के लिए खोपड़ी का आधा भाग खोलना पड़ा| सबसे बड़ी चुनौती मस्तिष्क से लोहे की छड़ को बिना कोई और नुकसान पहुंचाए निकालना था, जो सफलतापूर्वक कर लिया गया| हड्डी को जीवनक्षम बनाए रखने के लिए पेट की दीवार की त्वचा के नीचे रखा गया| उन्होंने बताया कि मरीज की बड़ी सावधानीपूर्वक निगरानी की जा रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube