FEATUREDLatestNewsजुर्म

25 वर्षीय महिला के साथ 139 लोगों ने किया रेप, ड्रग्स देकर अलग-अलग जगहों पर होता रहा यौन शोषण

हैदराबाद | एक 25 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है, कि बीते वर्षों के दौरान 139 लोगों ने उसका बलात्कार किया। हैदराबाद की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि इस दौरान उसका 5 हजार से अधिक बार रेप किया गया। पुलिस ने इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। महिला ने आरोपियों में कुछ छात्र संघ के नेताओं, फिल्म जगत के लोगों तथा अन्य लोगों पर आरोप लगाए हैं।

शादी के एक साल बाद हो गया था तलाक-

पुलिस की मानें तो महिला ने डिग्री के दौरान अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी। महिला का कहना है कि 2009 में उसकी शादी हुई थी और शादी के तीन महीने बाद ही उसके पति के कई सदस्यों ने उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया और यह पूरे नौ महीने तक जारी रहा। महिला के मुताबिक दिसंबर 2010 में उसका तलाक हो गया जिसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए अपने माता-पिता के घर आ गई। इस तरह किया गया यौन शोषण।

मुंबई मिरर के मुताबिक, इसके बाद कई लोगों ने महिला का यौन शोषण किया और इस दौरान उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो बना लिए। महिला का आरोप है कि कई बार उसका गैंगरेप किया गया और यहां तक कि जब वह गर्भवती हुई तो उसका अबॉर्शन भी कराया गया। आरोप के मुताबिक महिला को ड्रग दिए गए ताकि वह न्यूड डांस कर सके और इस दौरान उसके शरीर पर सिगरेट के निशान दाग दिए गए। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने हथियार के बल पर धमकी दी थी कि यदि उसने सहयोग नहीं किया तो अंजाम बुरा होगा।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube