ब्रह्मकुमारी आश्रम में दो बहनों ने लगाई फाँसी, सुसाइड नोट व्हाट्स ऐप ग्रुप में शेयर!
Agra news: आगरा स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम में दो सगी बहें एकता और सिखा नें पंखे से लटक कर जान दे दी। इस घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है और कई तरह से सवाल खड़े कर दिये! यह घटना ब्रह्मकुमारी आश्रम जगनेर की है जहां दोनों सगी बहनों ने आत्महत्या के पहले लिखे सुसाइड नोट व्हाट्स ऐप ग्रुप शेयर किया जिसने आश्रम से जुड़े तीन लोग और एक महिला की काली करतूतों का पर्दाफाश कर दिया है. सुसाइड नोट में आश्रम के चार कर्मियों पर रुपये हड़पने से लेकर अन्य अनैतिक गतिविधियों द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है.
चार वर्ष पहले पहुंची थी ब्रह्माकुमारी आश्रम:-
जगनेर गाँव की रहने वाली 36 वर्षीय एकता और उनकी छोटी बहन शिखा (34 वर्ष) ने वर्ष 2005 में ब्रह्मकुमारी आश्रम से जुड़ी थीं। चार वर्ष पहले जगनेर में बसई रोड पर ब्रह्मकुमारी आश्रम बनने के बाद वहां रहने लगी थी। आश्रम में उनके साथ एक और युवती भी रहती है।
एकता और शिखा के भाई सोनू ने बताया कि शुक्रवार रात 11.18 बजे उनके वाट्सएप पर रूपवास ब्रह्मकुमारी आश्रम की बहन ने सुसाइड नोट भेजा। फोन करके एकता और शिखा द्वारा भेजे गए सुसाइड नोट की जानकारी दी। वहाँ पहुँचकर सोनू ने दोनों बहनों को फंदे से लटका पाया।
कर्मचारियों पर लगे गंभीर आरोप:-
आश्रम में दोनों बहनों के आत्महत्या की जानकारी मिलने पर डीसीपी सोनम कुमार मौके पर पहुंच गए। भाई सोनू ने पुलिस को बताया कि वह दो दिन पहले आश्रम में दोनों बहनों से मिलने आए थे। उस समय उनकी बातचीत से ऐसा कुछ नहीं लगा कि वह इस तरह का कोई कदम उठा सकती हैं। डीसीपी सोनम कुमार ने बताया एकता और शिखा ने सुसाइड नोट में कुछ आश्रम के कुछ कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। और इसके आधार पर कार्यवाही की जा रही है।