Latestछत्तीसगढ़राजनीतिराष्ट्रीय

चुनाव में रिकॉर्ड जीत दर्ज वाले टॉप- 10 उम्मीदवार, छत्तीसगढ़ से 8 वे नंबर पर कौन?

Loksabha Election 2024 Top 10 Higher Vote Share Candidates:- लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इस बार के नतीजों के बाद देश में एक बार फिर गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है। इन सब के बीच इस चुनाव में सबसे बड़ी जीत बीजेपी को इंदौर में मिली है। इंदौर से बीजेपी उम्मीदवार शंकर ललवानी ने 11.75 लाख वोटों से चुनाव जीता। जबकि दूसरी बड़ी जीत कांग्रेस के नाम रही.

चलिए जानते हैं रिकॉर्ड वोटों से जीत हासिल करने वाले टॉप-10 उम्मीदवारों के बारे में:-


1. शंकर लालवानी-इंदौर (मध्य प्रदेश)
बीजेपी को इंदौर सीट पर सबसे बड़ी जीत मिली है। यहां से बीजेपी उम्मीदवार शंकर सिंह लालवानी ने रिकॉर्ड 11 लाख 75 हजार 92 मतों से जीत मिली। आखिरी समय में कांग्रेस उम्मीदवार के नामांकन वापिस लिए जाने के बाद से बीजेपी की जीत तय हो गई थी। यहां नोटा को एक लाख से अधिक वोट मिले।

 

2. हुसैन-धुबरी (असम)
कांग्रेस उम्मीदवार रकीबुल हुसैन ने इस देश में सबसे अधिक वोटों से जीत दर्ज करने वाले दूसरे उम्मीदवार हैं। हसन ने AIUDF प्रत्याशी बदरुद्दीन अजमल को 10.12 लाख वोटों के अंतर से हराया।

 

3. शिवराज सिंह चौहान- विदिशा (मध्य प्रदेश)
मध्यप्रदेश में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा में रिकॉर्ड जीत हासिल की है। शिवराज सिंह चौहान की जीत का अंतर 8 लाख 21 हजार वोट का रहा। शिवराज ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप भानु शर्मा को हराया।

 

4. सीआर पाटिल- नवसारी (गुजरात)
नवसारी से बीजेपी उम्मीदवार सीआर पाटिल ने 2019 के बाद 2024 में भारी मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। पाटिल ने नैशादभाई भूपतभाई देसाई को 7.73 लाख वोटों के अंतर से हराया। पिछली बार पाटिल ने 6.89 लाख वोटों से जीत हासिल की थी।

 

5. अमित शाह- गांधी नगर (गुजरात)
अमित शाह ने गांधी नगर में भारी मतों के अंतर से चुनाव जीता। शाह ने 7.44 लाख वोटों के अंतर से कांग्रेस उम्मीदवार सोनल रमनभाई पटेल को हराया। शाह ने पिछली बार 5.57 लाख वोटों से जीत हासिल की थी।

 

6. अभिषेक बैनर्जी-डायमंड हार्बर (पश्चिम बंगाल)
पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने शानदार प्रदर्शन किया है। पार्टी उम्मीदवार अभिषेक बैनर्जी ने 7.10 लाख मतों के रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज की है। अभिषेक ने बीजेपी के अभिजीत दास बॉबी को हराया।

7. डॉ. हेमांग जोशी- वडोदरा (गुजरात)
गुजरात में पार्टी की वडोदरा से भी भारी जीत मिली है। यहां से पार्टी उम्मीदवार डॉ. हेमांग जोशी ने कांग्रेस उम्मीदवार को 5.82 लाख वोटों के अंतर से हराया है।

 

8. बृजमोहन अग्रवाल- रायपुर (छत्तीसगढ़)
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के संसदीय सीट से बीजेपी उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ में सबसे ज़्यादा अंतर से जीतने का खिताब अपने नाम कर लिया है, बृजमोहन अग्रवाल ने 5.75 लाख वोटों से कांग्रेस के विकास उपाध्याय को हराया है।

9. शशिकांत सेंथिल -तिरुवल्लूर(तमिलनाडु)
तमिलनाडु में कांग्रेस उम्मीदवार शशिकांत सेंथिल ने बड़ी जीत हासिल की है। सेंथिल ने बीजेपी के वी. बालागणपति को 5.72 लाख वोटों के अंतर से हराया।


10. राजपाल सिंह महेंदरसिंह जादव- पंचमहल (गुजरात)
गुजरात के पंचमहल संसदीय सीट से बीजेपी उम्मीदवार राजपाल सिंह महेंदरसिंह जादव ने भारी मतों से जीत हासिल की है। जादव ने कांग्रेस उम्मीदवार गुलाबसिंह सोमसिंह चौहान को 5.09 लाख मतों के अंतर से हराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube