GeneralLatestNewsUncategorized

बैनर लगाकर पूर्व सरपंच को जान से मारने दी धमकी

कांकेर। आमाबेड़ा थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने बैनर लगाकर पूर्व सरपंच लखमू राम सरफे को जान से मारने की धमकी दी है। नक्सलियों ने पूर्व सरपंच पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए जन अदालत में सजा देने की चेतावनी दी है। पुलिस ने उक्त नक्सली बैनर को बरामद कर लिया है।
नक्सली बैनर में बड़े तेवड़ा गांव के पूर्व सरपंच लखमू राम सरफे पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। नक्सलियों ने पूर्व सरपंच पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए पूर्व सरपंच को जन अदालत लगाकर जान से मारने की धमकी दी है। नक्सलियों ने पूर्व सरपंच पर मजदूरों का पैसा गबन करने और नौकरी लगाने के नाम पर उगाही करने का गंभीर आरोप लगाया है। इसके अलावा ठेकेदारों से नक्सलियों ने नाम पर पैसों की उगाही करने का भी नक्सलियों ने आरोप लगाया है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube