छत्तीसगढ़

राजधानी में आज रहेगी भीषण गर्मी, खूब तपेगा सूर्य, पारा 40 डिग्री के पार…

रायपुर। राजधानी में गुरुवार को पारा 40 डिग्री पर पहुंच सकता है। इससे गर्मी बढ़ेगी। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान डेढ़ डिग्री बढ़ा है। अगले 24 घंटे में पारा इतना ही चढ़ेगा। बुधवार को पारा 38.4 डिग्री पर रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री रहेगा। यह सामान्य से मामूली अधिक है।

प्रदेश में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ेगा। इसके बाद कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। बिलासपुर सबसे ज्यादा गर्म रहा और वहां का अधिकतम तापमान 39 डिग्री पर पहुंच गया। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री रहा। यह प्रदेश का सबसे कम तापमान रहा। प्रदेश के मैदानी व पहाड़ी इलाकों में गर्मी बढ़ रही है। शनिवार तक पारा चढ़ेगा। इससे कुछ इलाकों में लू जैसी स्थिति बन सकती है। दुर्ग को छोड़कर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से डेढ़ डिग्री तक ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से साढ़े 3 डिग्री तक कम रहा। बिलासपुर व सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में रात में हल्की ठंड पड़ रही है, जो मार्च अंत तक जारी रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले तीन दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube