जुर्म

चोरी के ऑटो से टक्कर मारकर जज की हत्या…समझ रहे थे दुर्घटना…सीसीटीवी वीडियो नजर आ रहा साजिश का एंगल…

झारखंड के औद्योगिक शहर धनबाद में बुधवार सुबह तड़के एक ऑटो चालक ने जज उत्तम आनंद को टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। लेकिन अब इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। लोग इस हादसे को एक दुर्घटना ही समझ रहे थे, लेकिन सीसीटीवी वीडियो साजिश की ओर इशारा कर रहा है। सीसीटीवी वीडियो से प्रतीत होता है कि जज को जान से मारने की नियत से ऑटो से टक्कर मारी गई है। लेकिन जांच में सामने यह भी आया है कि जिस ऑटो से जज को टक्कर मारी गई है वह ऑटो चोरी का है।

 

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सुबह तड़के जज उत्तम आनंद सड़क के किनारे बाईं तरफ वॉकिंग कर रहे थे। तभी पीछे से एक ऑटो आता है और सड़क पर सीधे न जाकर हल्का सा बायां मुड़ता है और टक्कर मारकर तेज रफ्तार से ऑटो लेकर भाग जाता है। दुर्घटना के संबंध में गिरिडीह पुलिस ने ऑटो चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने ऑटो को भी जब्त कर लिया है और आरोपियों को गिरफ्तार कर धनबाद ले गई है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube