GeneralLatest

जन्माष्टमी यात्रा में दो संप्रदायों के बीच जमकर पथराव…कई घायल …

मुरादाबाद।   रामपुर जनपद के शाहबाद क्षेत्र के नबीगंज जदीद गांव में श्रीक़ष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यात्रा निकालने को लेकर दो संप्रदायों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दो पक्ष की ओर से पथराव शुरू हो गया। इसमें चार लोग घायल हो गए। सोमवार की रात हुए बवाल के मामले में पुलिस ने सुबह छह लोगों को गिरफ्तार करके 29 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

READ MORE:दबंगों ने महिला की चारपाई से हाथ-पैर बांधकर की बेरहमी से पिटाई : मानवता शर्मसार

नबीगंज में सोमवार रात करीब नौ बजे दो दर्जन लोग श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भजन कीर्तन करते हुए यात्रा निकाल रहे थे। ये लोग मंदिर की ओर जा रहे थे। इस दौरान दूसरे संप्रदाय के लोग यात्रा निकालने का विरोध करने लगे। इसी को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। काफी देर तक पथराव हुआ, जिसमें पुष्पेंद्र, राजू, अनोखे लाल, वीरेश घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पथराव कर रहे लोगों को दौड़ा लिया।

मामला शांत कराने के बाद घायलों को अस्पताल भिजवा दिया गया। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि कुछ लोग भजन कीर्तन करते हुए रास्ते से निकल रहे थे। इसी को लेकर विवाद हो गया। मौके पर थाने की पुलिस पहुंची। गांव में एहतियात के तौर पर फोर्स तैनात कर दी गई है। फिलहाल गांव में शांति बनी है। मंगलवार सुबह शाहबाद कोतवाली में पुलिस ने 29 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। छह लोगाें को गिरफ्तार भी किया है। घटना की रिपोर्ट पुलिस ने अपनी ओर से दर्ज की है, जिसमें दोनों पक्षों को नामजद किया है।

READ MORE:भीषण हादासा उज्जैन के 12 लोगों की मौत 6 गंभीर…

मुकदमा उप निरीक्षक जाकिर अली की ओर से दर्ज कराया गया है, जिसमें कहा है कि घटना के समय वह टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान शाहबाद क्षेत्र के ग्राम नबीगंज जदीद में दो संप्रदाय के बीच झगड़े की सूचना मिली। वहां जाकर देखा तो एक पक्ष बिना अनुमति यात्रा निकाल रहा था, जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। दोनों ओर से पथराव और मारपीट होने लगी। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो पुलिस कर्मियों पर भी पथराव कर दिया। तब पुलिस ने दोनों पक्षों को दौड़ा लिया।

READ MORE:दोस्त की पत्नी से सेक्स की मांग करने वाले भाजपा नेता गिरफ्तार…

पुलिस ने अनवार के बेटों इकराद, इदरीश, जाकिर समेत रामनिवास, विनेश और जगदीश को मौके से पकड़़ लिया। अन्य लोग फरार हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि गांव में शांति बनी हुई है। पुलिस फोर्स तैनात है। घटना में 29 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जुलूस बिना अनुमति निकाला जा रहा था, जिसका दूसरे संप्रदाय द्वारा विरोध करने पर घटना हुई। दोनों पक्षों के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन, मारपीट, सेवन क्रिमनल ला अमेंडमेंड एक्ट आदि धाराओं में रिपोर्ट की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube