राष्ट्रीय

श्रद्धा पर्व महोत्सव 2025 का हुआ भावपूर्ण सम्पन्न, इन विभूतियों को मिला सम्मान

नई दिल्ली। राष्ट्रोत्थान और सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित विश्व जागृति मिशन द्वारा आयोजित श्रद्धा पर्व महोत्सव 2025 श्रद्धा, भक्ति और राष्ट्रभाव से सराबोर वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली राष्ट्र की प्रख्यात विभूतियों को सम्मानित किया गया।

इन विभूतियों को मिला सम्मान

1. मुनिरामदास जी महाराज

2. डॉ. राजश्री सिंह, आईपीएस, पुलिस कमिश्नर, झज्जर (हरियाणा)

3. पद्मश्री गुरविंदर सिंह जी, सामाजिक कार्यकर्ता

4. डॉ. मधु भट्ट तैलंग जी, संकाय अध्यक्ष

5. पद्मश्री डॉ. सुरिंद्र कुमार वासल जी, कृषि वैज्ञानिक

6. पद्मश्री राधा भट्ट जी, सामाजिक कार्यकर्ता

महाराजश्री का संदेश

समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्र के सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु परम श्रद्धेय सुधांशु जी महाराज ने कहा—

“हमारे भीतर विद्यमान ज्योति को कभी मंद न होने दें। उसी ज्योति के आलोक में हमें राष्ट्र और सनातन संस्कृति की रक्षा हेतु सतत कर्मरत रहना चाहिए। आज का यह दिवस उन महापुरुषों और विभूतियों के प्रति कृतज्ञता अर्पित करने का अवसर है, जिन्होंने राष्ट्र की चेतना को सशक्त किया है।”

*डॉ. अर्चिका दीदी का अभिभाषण

इस अवसर पर मिशन की उपाध्यक्ष डॉ. अर्चिका दीदी जी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि श्रद्धा पर्व केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रनायकों के प्रति नमन और आत्मदीपक प्रज्ज्वलित करने का संकल्प है। उन्होंने उपस्थित जनों से आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित में सदैव सक्रिय रहें और अपनी अंतरात्मा की ज्योति को कभी मंद न होने दें।

भक्ति और राष्ट्रभाव से सराबोर रहा वातावरण

कार्यक्रम का संपूर्ण वातावरण भक्ति, राष्ट्रप्रेम और आध्यात्मिकता से परिपूर्ण रहा। उपस्थित श्रद्धालुओं और अतिथियों ने सभी विभूतियों का अभिनंदन कर उन्हें नमन अर्पित किया।

 

 

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube