छत्तीसगढ़

महाकुंभ में पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, संगम में लगाई डुूबकी

प्रयागराज। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाकुंभ में पहुंच गई हैं। सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में डुबकी लगाई। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। महामहिम ने संगम में बोट की सवारी के साथ ही पक्षियों को दाना खिलाया। वीवीआईपी दौरे के तहत शहर में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम हैं।

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 8 घंटे से अधिक समय तक प्रयागराज में रहेंगी और इस दौरान संगम स्नान के साथ ही यहां अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। इस दौरान राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

राष्ट्रपति मुर्मू शाम पौने 6 बजे प्रयागराज से वापस नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति का यह दौरा ना केवल प्रयागराज के लिए ऐतिहासिक होगा, बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं के लिए भी एक प्रेरणादायी क्षण होगा। उनकी उपस्थिति से महाकुंभ के धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को एक नई ऊंचाई मिलेगी।

 

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube