छत्तीसगढ़

संसद बृजमोहन अग्रवाल का दावा,प्रदेश के 10 निगमों में खिलेगा कमल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज शहर की सरकार चुनने सुबह 8 बजे से शुरू हुई वोटिंग का सिलसिला थम गया है। प्रदेश 173 नगरीय निकायों के लिए और प्रदेश के 10 नगर निगम, 49 नगरपालिका और 114 नगर पंचायतों के लिए मतदान प्रक्रिया समाप्त हो गई है। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को सपरिवार दुर्गा कॉलेज, मौदहापारा स्थित मतदान केंद्र में नगर निगम चुनाव हेतु मतदान किया। इस अवसर पर उन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व में जनता की अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की।

मतदान के पश्चात पत्रकारों से चर्चा करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जिस प्रकार देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को प्रचंड बहुमत देकर केंद्र में सरकार बनाई और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सशक्त सरकार का गठन किया, उसी प्रकार नगर निगमों में भी भाजपा को अपार समर्थन मिलेगा।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रायपुर समेत प्रदेशभर में भाजपा के महापौर एवं अधिकतम वार्ड पार्षद विजयी होंगे, जिससे नगर निगमों में विकास और पारदर्शिता की मजबूत सरकार बन सके और शहरों का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित हो सके।

akhilesh

Chief Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube