Latestछत्तीसगढ़

फिर बना मौसम का नया सिस्टम, कल से वर्षा के आसार

रायपुर। प्रदेश में बार-बार मौसम का उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। बने हुए नए सिस्टम से बुधवार को प्रदेश के मध्य छत्तीसगढ़ के एक दो जगहों पर हल्की वर्षा हो सकती है। – पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में – मध्य क्षोभमंडल में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 74 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर में स्थित है, इसके प्रभाव से एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पश्चिम उत्तरप्रदेश और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। मंगलवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। रविवार की रात को उत्तर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर, मनोरा और सोनहत में 10 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube