LatestNewsछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

नकली कोरोना इंजेक्शन मामले में मुख्य आरोपी की पत्नी को मिली जमानत….

जबलपुर। नकली रेमेडिसिवर इंजेक्शन मामले में मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह मोखा की पत्नी पत्नी जसमीत कौर और सिटी अस्पताल की मैनेजर सोनिया राणा को जमानत मिल गई है। न्यायालय ने 1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर दोनों आरोपी की जमानत मंजूर की।

दोनों आरोपियों को पुलिस ने इस साल 18 मई को गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ साक्ष्य छुपाने सहित आपदा प्रबंधन , हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, साजिश में शामिल होने सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में 11 लोगों को पुलिस ने आरोपी बनाया है। मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह मोखा NSA के तहत अभी भेजा में है।

आपको बता दें गुजरात के मोरबी में नमक और ग्लूकोज से नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाने के मामले में गुजरात पुलिस ने जबलपुर में कार्रवाई की थी। पुलिस ने संदीप जैन नाम के एक व्यापारी को गिरफ्तार किया था। संदीप जैन से पूछताछ से सिटी अस्पताल के संचालक सरबजीत सिंह मोखा का नाम सामने आया था। मोखा ने नकली इंजेक्शन अपने अस्पताल में ऊंचे दामों में खपाए थे। सिटी अस्पताल में भर्ती कई मरीजों को नकली इंजेक्शन लगाए गए थे। मोखा का नाम आने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। सरबजीत सिंह मोखा के अलावा पुलिस ने उसकी पत्नी, अस्पताल की मैनेजर, पुत्र हरकरण को भी गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube