GeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़रायपुर

वकील पति ने पत्‍नी और सास पर राड से हमलाकर मौत के घाट उतारा, आरोपित गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडीनगर में दो महिलाओं की हत्या की खबर सामने आ रही है। खबरों के अनुसार राड से हमला कर दो महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया गया। घटना के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर पहुंची डीडीनगर थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार 36 वर्षीय मृतक महिला मनीषा उपाध्‍याय अपने मायके में अपनी मां रमा पांडे (65 वर्ष) के साथ रह रही थी। पति सौरभ उपाध्‍याय से विवाद के चलते मनीषा ससुराल से मायके में रह रही थी। मनीषा की एक बेटी भी है। जिसे दिल की बीमारी है जिसके इलाज को लेकर लगातार आए दिन बहस होती थी।

गुरुवार को सुबह सौरभ पत्नी से मिलने गया हुआ था। इस दौरान दोनों के बीच बहस हुई और जांच के नाम को लेकर सौरभ की पत्नी मनीषा से कहासुनी हो गई। सौरभ ने आवेश में आकर के सास और पत्नी पर राड से वार कर उनकी हत्या कर दी। सौरभ पेशे से वकील है। पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube