छत्तीसगढ़रायपुर

राज्यपाल ने 25 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को किया समानित, इन्हें मिला वीरता पदक

रायपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल रामेन डेका ने 25 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से समानित किया। इसमें 15 को वीरता, 1 को विशिष्ट सेवाओं और 9 सराहनीय सेवाओं के लिए पदक मिले हैं। पुलिस परेड मैदान में आयोजित समारोह के दौरान यह पदक प्रदान किए गए। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने समानित होने वालों के नाम की घोषणा गत वर्ष 14 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर की थी।

इन्हें मिला वीरता पदक

निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, निरीक्षक निर्मल जांगड़े, प्रधान आरक्षक अमैया चिलमुल, प्रधान आरक्षक फुल्ला गोपाल, प्रधान आरक्षक तुलाराम कुहरामी, आरक्षक गोपाल बोड्डु, आरक्षक हेमन्त एण्ड्रिक, आरक्षक मोती लाल राठौर, आरक्षक गोविन्द सोढ़ी, आरक्षक, सुकारू राम, आरक्षक, मुन्ना कड़ती, आरक्षक कृष्णा गाली, आरक्षक भीमा, आरक्षक धनीराम कोरसा, आरक्षक कृष्णा ताती शामिल है।

इन्हें विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक

विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक सहायक सेनानी पीटीएस बोरगांव आनंद सिंह रावत को प्रदान किया गया।

सराहनीय सेवाओं के लिए ये समानित

पुलिस महानिरीक्षक सुशील चंद्र द्विवेदी, सीएम के सचिव राहुल भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिंज, उपपुलिस अधीक्षक गुरजीत सिंह ठाकुर, सहायक सेनानी प्रशांत श्रीवास्तव, कंपनी कमाण्डर प्रभु लाल कोमरे, उपनिरीक्षक द्वारिका प्रसाद मिश्रा, प्रधान आरक्षक धरम सिंह नरेटी और प्रधान आरक्षक रविन्द्र कुमार ठाकुर को समानित किया गया।

 

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube