छत्तीसगढ़

प्रथम महिला सरपंच कुमुदिनी पंडा का निधन, मुख्यमत्री विष्णुदेव साय ने जताया शोक…

रायपुर। प्रथम महिला सरपंच कुमुदिनी पंडा का निधन हो गया है। X में शोक जताते हुए सीएम ने कहा, अविभाजित मध्यप्रदेश अंतर्गत तात्कालिक रायगढ़ जिले की (रायगढ़, जशपुर एवं सारंगढ़) प्रथम महिला सरपंच, श्रीमती कुमुदिनी पंडा जी का निधन अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों, उनके शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!

कुमुदिनी पंडा ने अपने कार्यकाल के दौरान पंचायत क्षेत्र में विकास को प्राथमिकता दी और महिला सशक्तिकरण की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube