छत्तीसगढ़

सरगुजा में से फिर लौटी ठंड, 5 डिग्री पर पंहुचा तापमान

सरगुजा। पिछले कई दिनों से सरगुजा संभाग में लोग ठंड से राहत महसूस कर रहे थे। इसी बीच पुन: उत्तर दिशा से शुष्क हवा का प्रवेश होने के कारण ठंड लौट आई है। पिछले दो दिनों से जिले में ठंड बढ़ी हुई है। न्यूनतम तापमान गिरकर 5 डिग्री पहुंच गया है, जबकि 25 जनवरी को न्यूनतम 10.6 डिग्री दर्ज किया गया था।

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण पिछले तीन से चार दिनों से तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही थी। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता खत्म होते ही सरगुजा में एक बार फिर ठंड लौट आई है।

26 जनवरी को न्यूनतम तापमान 6.7 व अधिकतम 26.4, जबकि 27 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5 व अधिकतम 25 डिग्री दर्ज किया गया है। दो दिनों से जिले में एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube