छत्तीसगढ़जुर्म

गौ तस्करों को सीएम ने दी कड़ी चेतावनी, कहा – सुधर जाएं या छत्तीसगढ़ छोड़ दे

रायपुर। राजधानी रायपुर में बड़ी मात्रा में गौमांस पकड़े जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तीखे तेवर दिखाये हैं। सोशल मीडिया पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि गौमाता की तस्करी करने वाले या तो सुधर जायें या फिर छत्तीसगढ़ छोड़ दें। मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा है कि ऐसे अपराधियों की छत्तीसगढ़ में कोई जगह नहीं है।

दरअसल राजधानी रायपुर के मोमिनपारा में एक घर के भीतर गौ-मांस बेचने का खुलासा हुआ था। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी पुलिस के रेड पड़ते ही भाग गए थे। इस मामले में देर रात तक आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर गौ-सेवकों ने जमकर बवाल किया। पुलिस ने घर के भीतर कमरों में चाकू-तराजू समेत गौ-मांस भी बरामद किया था।

जानकारी के मुताबिक, गौ मांस मिलने की सूचना पर पुलिस ने एक स्पेशल टीम का गठन कर मोमिनपारा के मकान पर रेड मारा था। इस दौरान बड़ी संख्या में गौ सेवक भी उपस्थित थे। पुलिस ने रेड मारा तो घर से कई टुकड़ों में गौ-मांस मिला। तीन कमरों में गौ-मांस काटने का काम चल रहा था। मौके से तराजू, काटने का सामान और सप्लाई होने वालों की लिस्ट मिली है।

मामले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संज्ञान लेते हुए गौमांस तस्करी करने वालो को सीएम ने कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि गौमाता की तस्करी करने वाले या तो सुधर जाएं या छत्तीसगढ़ छोड़ दे। सोशल मीडिया X पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि यह न केवल गंभीर अपराध है, बल्कि सनातन आस्था और सामाजिक सद्भाव को गहरा आघात पहुंचाने वाला कृत्य है। गौमाता की तस्करी करने वाले या तो सुधर जाएं या छत्तीसगढ़ छोड़ दें। ऐसे अपराधियों की प्रदेश में कोई जगह नहीं है।

CG NEWS : मुख्यमंत्री साय ने गौ तस्करों को दी कड़ी चे

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube