LatestNewsटेक्नोलॉजीराष्ट्रीय

चीन का अटैक! इस बार सावधानी नहीं बरती तो हो जाएगा एकाउंट खाली

दिल्ली। देश की खुफिया एजेंसे सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (CBI) भी कोरोना संक्रमण से इस घड़ी में साइबर अटैक पर अलर्ट जारी कर चुका है. कुछ समय पहले खतरे को भांपते हुए सीबीआई ने आम लोगों को अलर्ट किया था.

SBI की नई चेतावनी, इस बार सावधानी नहीं बरती तो हो जाएगा एकाउंट खाली
देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी और लॉकडाउन के बीच देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने अपने करोड़ों ग्राहकों को अलर्ट किया है. बैंक ने ग्राहकों को बताया है कि बहुत जल्द एक साइबर अटैक हो सकता ह. अगर ग्राहकों ने ध्यान नहीं दिया तो बैंक में रखे पैसे गायब हो सकते हैं.

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए अपने ग्राहकों को सूचित किया है कि भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम (CERT-In) ने भारत में एक फिशिंग अटैक की चेतावनी दी है. इस अलर्ट में कहा गया है कि साइबर अपराधी आपको COIVD-19 के फ्री टेस्ट के बारे में ईमेल भेजकर आपसे जानकारी मांगने की कोशिश कर सकते हैं.

देश की खुफिया एजेंसे सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (CBI) भी कोरोना संक्रमण से इस घड़ी में साइबर अटैक पर अलर्ट जारी कर चुका है. कुछ समय पहले खतरे को भांपते हुए सीबीआई ने आम लोगों को अलर्ट किया था. हाल ही में CBI ने कोरोना वायरस के नाम पर हो रहे स्कैम पर देश के सभी राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय एजेंसियों को अलर्ट जारी किया था.

CBI ने लोगो को कोरोना से जुड़े अपडेट जानने के लिए डाउनलोडेड ऐप्स के बारे में आगाह किया है. जिनके जरिए यूजर्स को फर्जी लिंक भेजकर हैकर्स बैंकिंग स्कैम और क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स चुरा रहे हैं.

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube